मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Dec-2022 09:59 PM
KATIHAR: सोमवार की देर शाम एक नवनिर्मित ईंट भट्ठा चिमनी का बैरल अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा जिसके कारण ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये। चिमनी का मालिक भी इस हादसे में घायल हो गया। घटना पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत की है।
इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल मजदूरों को डॉक्टरों ने पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया में सभी का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है।
बताया जाता है कि घायल सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि नवनिर्मित चिमनी का उद्घाटन किया जा रहा था। लेकिन उद्घाटन के दौरान ही चिमनी का बैरल टूट कर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गये। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।