ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बेतिया : दुकान पर सामान खरीदने गई दो बच्चियां लापता, पुलिस कर रही है तलाश

22-Jul-2019 07:45 PM

By 7

BETTIAH : दो लड़कियों के अचानक लापता होने का ताजा मामला बेतिया से सामने आया है. इस घटना को लेकर घर में मातम पसरा है. बच्चियों के लौट आने इंतजार में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के नरकटियागंज की है. जहां पुरानी बाजार से अचानक दो लड़कियों की गायब होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि लड़कियां अपने घर से सामान खरीदने के लिए बाहर निकली थीं. तब से वह वापस अपने घर नहीं लौटी हैं. मिली जानकारी के मुताबिक कल (21 जुलाई) दोपहर से ही बच्चियां गायब हैं. गुमशुदा बच्चियां राजीव कुमार की बेटी अनुराधा (11 साल) और उनकी भतीजी कृति (11 साल) बताई जा रही है. गायब नाबालिग बच्चियां चचेरी बहन बताई जा रही हैं. परिजन लापता मासूमों की खोजबीन में लगे हुए हैं. उनका अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. थक हार कर परिजनों ने शिकारपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट