दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jun-2020 05:44 PM
DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद निशाने पर आये स्टार किड्स अब लोगों को फेस करने से बचने लगे हैं. सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजावाद पर निशाना साधा जा रहा है. लोगों के निशाने पर आयी शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब ट्वीटर छोड़ कर भाग खड़ी हुई है.
सोनाक्षी ने डिएक्टिवेट किया ट्वीटर अकाउंट
सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने ट्वीटर अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया. सोनाक्षी ने कहा कि वह अपनी मानसिक शांति को बचाने के लिए ऐसा कदम उठा रही है. अपने ट्वीटर अकाउंट को डिएक्टिवेट करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया “अपनी मानसिक शांति को बचाये रखने के लिए खुद को नकारात्मकता से बचाना जरूरी है. इसके लिए ट्वीटर से दूर रहना जरूरी है. चलो, मैं जा रही हूं. मैं अपना ट्वीटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं.”
ट्वीटर पर ये लिखने के कुछ देर बाद ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया.
इंस्टाग्राम पर भी कमेंट को रोका
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट के कमेंट को डिसेबल कर दिया है. यानि कोई उनके इंस्टाग्राम पर भी कमेंट नहीं कर सकता है. वैसे ट्वीटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने के बाद सोनाक्षी ने उसका स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा “आग लगे बस्ती में...मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्वीटर.”
जमकर ट्रोल हो रही थी सोनाक्षी सिन्हा
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनाक्षी सिन्हा जमकर ट्रोल हो रही थी. लोग ये कह रहे थे कि सोनाक्षी जैसे स्टार किड्स के कारण सही लोग बॉलीवुड में प्रताडित किये जा रहे हैं. टैलेंटेड कलाकारों को परेशान किया जा रहा है और सोनाक्षी सिन्हा जैसों को फिल्में मिल रही है.
बॉलीवुड माफियाओं के समर्थन में उतरी थी सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा उन लोगों के बचाव में भी उतरी थी जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए जिम्मेवार करार दिया जा रहा है. सोनाक्षी ने कहा था कि कुछ लोग सुशांत की मौत पर पब्लिसिटी बटोरना चाह रहे हैं. बॉलीवुड के माफिया बताये जा रहे लोगों के समर्थन में सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद तीखे शब्दों का प्रयोग किया था. उसने कहा था “ इन सुअरों के साथ लड़ने का मतलब है कि आप भी गंदे हो जाओगे और ये सुअर यही चाहते हैं. कुछ लोग सुशांत की मौत पर पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश में हैं और अपना स्वार्थ साध रहे हैं. ये लोग निगेटिविटी, नफरत और जहर फैला रहे हैं.”