ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

ट्रैफिक पुलिस का कारनामा ! घर में खड़ी थी कार, हेलमेट नहीं लगाने का कट गया ऑनलाइन चालान; जानिए क्या है पूरा मामला

12-Jul-2023 07:49 AM

By First Bihar

PATNA : यातायात के नियम तोड़ने को लेकर बिहार की ट्रैफिक पुलिस काफी अलर्ट मोड पर है। लेकिन, इस बीच प्रतिदिन ऑनलाइन ट्रेफिक चालान को लेकर गड़बड़ी निकल कर सामने आ रही है। हालांकि, ऑनलाइन चालान व्यवस्था में सुधार का ट्रैफिक पुलिस ने दावा भी  किया है। लेकिन बावजूद इसके ट्रैफिक एसपी कार्यालय में लोग गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास और पटना से जुड़ा हुआ है। जहां पटना में पार्किंग में खड़ी गाड़ी का रोहतास में ऑनलाइन चालान कट गया। जिसके बाद इसको लेकर बाहर मालिक में हड़कंप मच गया।


दरअसल, गोला रोड निवासी व पेशे से व्यवसायी जितेंद्र कुमार की कार का चालान रोहतास में काट दिया गया। उन्हें जब इसको लेकर मैसेज आया, तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली। इस मैसेज में यह लिखा हुआ था कि ड्राइवर के पास  लाइसेंस नहीं था और कार की स्पीड अधिक थी। जबकि कार मालिक जितेंद्र के अनुसार कार उनके घर की पार्किंग में ही थी और वह रोहतास गये भी नहीं  हैं। अब इनके साथ यह परेशानी हो रही है कि उन्हें इस चलान में सुधार करवाने के लिए रोहतास जिला जाना पड़ेगा और उसके बाद ही इस मामले में आगे एक्शन लिया जाएगा। 


वहीं, इसी प्रकार फुलवारीशरीफ निवासी व खेल शिक्षक आलोक कुमार की कार का भी ऑनलाइन चालान काट दिया गया है।  उनके पिता कार को लेकर गंगा पथ होते हुए सीतामढ़ी गये थे। आलोक कुमार के अनुसार, उन्हें जो चालान की रसीद मिली है, उसमें कार की गति 64 किमी प्रति घंटा थी। उन्होंने कहा कि इस गति पर चालान कैसे कट सकता है?


इधर, अनिकेत कुमार ठाकुर पटना हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। छह जून को उनकी कार घर में खड़ी थी। इसी बीच उनके मोबाइल पर दीघा बांस कोठी के पास यातायात नियम तोड़ने का मैसेज आया। हेलमेट नहीं पहनने पर उनपर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। छानबीन में पता चला कि किसी ने उनकी कार का नंबर अपनी बाइक पर लगा रखा था। आशंका है कि बाइक चोरी की होगी और पुलिस को झांसा देने के लिए उसपर कोई और नंबर लिख दिया गया।