ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दौड़ने लगी ट्रेन, ट्रैक से उतरा बाढ़ का पानी

02-Aug-2019 02:41 PM

By 7

DARBHANGA : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट-थलवाड़ा के बीच बाढ़ का पानी ट्रैक पर चढ़ने के कारण बंद हुई ट्रेन परिचालन को फिर से बहाल कर दिया गया है. रेल यात्रियों की लिए खुशखबरी है कि अब वे लोग समस्तीपुर-दरभंगा के बीच रेल से सफर कर सकते हैं. रेलखंड पर पुल संख्या 16 के पास बाढ़ का पानी ट्रैक के ऊपर आ गया था. जिसके कारण 29 जुलाई को कई ट्रेनों को कैंसिल और रिशेड्यूल किया गया था. रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का का पानी होने के कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को आज से शुरू कर दिया गया है. ट्रेन परिचालन से पहले इंजन चलाकर ट्रायल किया गया. बता दें कि बिहार में बाढ़ की भीषण तबाही के बीच इस रूट पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दर्जनों ट्रेनों को रद्द और उनकी दूरी कम कर दी गई थी. हायाघाट और थलवाड़ा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 16 पर बाढ़ का पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था. अब पानी ट्रैक से उतर गया है. जिसके बाद रेलवे ने परिचालन की सेवा बहाल कर दिया. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट