ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / Train News: पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, यात्रियों की...

Train News: पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया फैसला

30-Nov-2024 08:05 PM

By First Bihar

HAJIPUR: रेलवे ने यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चलायी जा रही 05 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी दी है।


जिन पांच ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है, उनमें गाड़ी सं. 12149/12150 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस के रेक द्वारा चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03350/03349 दानापुर-सहरसा-दानापुर स्पेशल अब 01.12.24 से 07.12.2024 तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी। 


वहीं गाड़ी सं. 13245/46/47/48 कैपिटल एक्सप्रेस के रेक द्वारा चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03319/03320 राजेन्द्रनगर-आरा-राजेन्द्रनगर स्पेशल अब 01.12.24 से 07.12.2024 तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी। गाड़ी सं. 13233/13234 दानापुर-राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रेक द्वारा चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03322/03321 राजगीर-गुरपा-राजगीर स्पेशल अब 01.12.24 से 07.12.2024 तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी। 


वहीं गाड़ी संख्या 05574/05573 पाटलिपुत्र-झंझारपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल अब 01.12.24 से 07.12.2024 तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी, जबकि गाड़ी संख्या 03347/03348 पटना-आरा-पटना स्पेशल अब 01.12.24 से 06.12.2024 तक सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार एवं शुक्रवार परिचालित की जायेगी।