ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

ट्रेन में अवैध वसूली करते फर्जी टीटीई गिरफ्तार, रेलवे का ID और ड्रेस बरामद, समस्तीपुर डीआरएम के आदेश पर कार्रवाई

27-Aug-2024 09:19 PM

By First Bihar

DARBHANGA: पिछले तीन महीने से फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जब इस बात की जानकारी समस्तीपुर मंडल की टाइगर स्क्वायड को लगी तो फर्जी टीटीई को यात्रियों से वसूली करते रंगेहाथों दबोचा गया। जिसे दरभंगा जीआरपी के हवाले किया गया है। 


उसके पास से रेलवे का आईकार्ड और ड्रेस भी बरामद किया गया है। ट्रेन नंबर 13212 दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी  एक्सप्रेस में इस फर्जी टीटीई अखिल चौधरी को यात्रियों की टिकट चेक करते और अवैध वसूली करते पकड़ा गया। अखिल चौधरी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इंटरसिटी में चढ़ा था जिसके बाद से वो ट्रेन के यात्रियों का टिकट चेक करने लगा। 


जिसके पास टिकट नहीं था उससे जुर्माना वसूल रहा था। अखिल चौधरी दरभंगा के भटियारीसराय इलाका निवासी विशेष चंद्र चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र है। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि एक यात्री ने फर्जी टीटीई का फोटो भेजकर समस्तीपुर रेल मंडल को इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद समस्तीपुर डीआरएम के आदेश पर टाइगर स्क्वाड टीम के चंद्र किशोर यादव और धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए फर्जी टीटीई अखिल चौधरी को दरभंगा में पकड़ा।