ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

ट्रैक्टर का डाला चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

ट्रैक्टर का डाला चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

20-Oct-2020 12:50 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : विधानसभा चुनाव में जहां पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए धड़-पकड़ कर रही है, वहीं अपराधी भी किसी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के करमाली चक इलाके का है. जहां लगातार अपराधी वाहनों और ट्रैक्टरों के डाला की चोरी कर पुलिस की नाक में दम कर दिए हैं.


वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के ट्रैकटर डाला के साथ दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. वहीं जूए के अड्डे पर छापेमारी कर एक जुआरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के आने की सूचना मिलते ही अन्य जुआरी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


बाईपास थाना के ASI बृजनंदन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं मौके से चोरी किये हुए ट्रैक्टर के डाले भी बरामद किये गए हैं. ASI ने कहा कि आगे भी चोरों पर नकेल कसने के लीये पुलिस लगातार छापेमारी करती रहेगी.