दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jun-2020 11:58 AM
KATIHAR : दूसरी पत्नी को छोड़कर शख्स प्रेमीका से साथ तीसरी शादी कर रहा था, लेकिन मौके पर दूसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ पहुंच गई और जमकर हंगामा करने लगी. तभी मामले को देखते हुए शादी कर रही प्रेमिका फरार हो गई.
मामला कटिहार के मनसाही थाना इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मनसाही थाना इलाके के रहने वाेल अरुण की पहली पत्नी की संदेहास्पद स्थिती में मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के 8 माह बाद ही अरुण ने पश्चिम बंगाल की गुड्डी से शादी कर ली थी. इसी बीच अरुण का प्रेम संंबंध निलम नाम की लड़की के साथ हो गया.
ऐसे में अरुण ने अपनी दूसरी पत्नी को मायके पहुंचा दिया और चुपके से अपनी प्रेमिका के साथ शादी की प्लानिंग कर ली. शुक्रवार को अरुण प्रेमिका के साथ कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हरी शंकर नायक विद्यालय परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में तीसरी शादी कर रहा था, तभी मौके पर दूसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ पहुंच गई और जमकर हंगामा मचाया. यह देखकर प्रेमिका भाग गई.
वहीं लड़के का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं और गुड्डी उनका ख्याल नहीं रखती है, जिसके कारण अक्सर घर में झगड़ा होता था. इससे तंग आकर उसने गुड्डी को मायके पहुंचा दिया था. वहीं गुड्डी के परिजनों का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. गांव के लोगों ने उसे अरुण की तीसरी शादी की बात बताई. वहीं प्रेमिका नीलम ने कहा कि उसके परिजनों की रजामंदी से ही ये शादी हो रही थी, पर नीलम के परिजनों को अरुण के पहले से शादीशुदा होने के बारे में जानकारी नहीं थी. जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया. हालांकि दोनों पक्षों ने इसकी कोई शिकायत नहीं की है. तीसरी शादी से इंकार करने पर मामला शांत हो गया है.