ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / टिकट नहीं मिला तो मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगी BJP नेता

टिकट नहीं मिला तो मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगी BJP नेता

17-Oct-2020 01:10 PM

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नरकटियागंज सीट से रश्मि वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जिसके बाद वहां की बीजेपी  नेत्री रेणु ने मोर्चा खोल दिया है.

रेणु ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज रेणु ने शहर के एक निजी हॉटल में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. इस दौरान रेणु मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं. रोते हुए रेणु ने कहा कि पार्टी ने उनका टिकट बस इसलिए काटा है क्योंकि वो दबे कुचले वर्ग से हैं. 

मंच से आंचल फैला कर रेणु ने कहा कि मैं आप सब का सेवा करना चाहती हूं. ये देख सभा में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता भी भावुक हो गए. बता दें कि बीजेपी ने रेणु देवी को 2015 में इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गई थीं. वहीं इस बार पार्टी न इस विधानसभा सीट से रश्मि वर्मा को टिकट दिया है.