ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

थाने में शराब पीते दारोगा गिरफ्तार, हाजत में बंद कैदी को भी पिला रहा था शराब

18-May-2022 06:02 PM

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इस कानून को कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है। जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है यदि वही इस कानून का मजाक उड़ाए तो इसे क्या कहेंगे। हम बात मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने में तैनात दारोगा रामचंद्र पंडित की कर रहे हैं जिन्हें थाने में शराब पीते गिरफ्तार किया गया है। इस बात की भी चर्चा जोर शोर से हो रही है कि शराब मामले में  हाजत में बंद आरोपी को भी दारोगा पैग बनाकर पीला रहे थे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन दारोगा रामचंद्र पंडित की गिरफ्तारी की पुष्टि हो गयी है। खुद मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने इसकी इस बात की पुष्टि की है। 


बताया जाता है कि मीनापुर के थानेदार ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने खुद दारोगा रामचंद्र पंडित को शराब पीते पकड़ा है। बीती रात थाने में उसने शराब पी थी और हाजत में बंद आरोपी को भी शराब पिलाई थी। इस बात की जानकारी जब थानेदार को मिली तब ब्रेथ एनालाइजर से हुए जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी दारोगा को गिरफ्तार किया गया। 


फिलहाल एएसआई को टाउन थाने के एक कमरे में पुलिस कस्टडी में रखा गया है। जब आरोपी दारोगा से इस संबंध में बात की गयी तब उन्होंने कहा कि सॉरी, जिंदगी में पहली बार ऐसी गलती हुई है। हम कभी शराब को हाथ नहीं लगाते हैं। रात को एक बारात में शामिल होने चले गए थे वहीं पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती शराब पिला दिया था। 


दारोगा ने कहा कि अब सिर्फ 7 साल ही नौकरी बची है। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गयी। अब वह काफी पछता रहा है। हाथ जोड़कर माफ कर दिए जाने की बात कहने लगा। वही इस मामले पर मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि सबके लिए कानून बराबर है। आरोपी दारोगा को पहले सस्पेंड किया जाएगा फिर FIR दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।