बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
12-Dec-2020 11:32 AM
By Ranjan
KAIMUR : कैमूर के भभुआ थाना इलाके में पुलिसवालों ने प्रेमी युगल की शादी कराई. इस दौरान पंडित से लेकर बाराती और सराती तक की भूमिका पुलिसवालों ने ही निभाई और दूल्हा-दुल्हन को आशिर्वाद दिया.
बताया जा रहा है कि भभुआ थाना इलाके की रहने वाली एक लड़की और रोहतास के कहगर थाना के तेनुआ गांव का रहने वाला लड़का एक दूसरे से प्यार करते थे. शादी की बात करने पर लड़का मुकर गया और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगा.
इसके बाद लड़की ने कैमूर एसपी के पास आवेदन देकर शादी कराने की गुहार लगाई. लड़की के आवेदन पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला थाना को मामले पर कार्रवाई करने की बात कही. जिसके बाद महिला थाना स्थित कोटेश्वर मंदिर में धूमधाम से दोनों के परिजनों को बुलाकर शादी कर दी गई.ऐन वक्त पर वैवाहिक रस्म पूरा करने के लिए पंडित नहीं मिले तो पुलिसवालों ने ही पंडित का रोल निभाया और पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी. थाना से ही लड़की की विदाई भी कराई गई.