Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला
13-Sep-2023 02:58 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में पुलिस किस कदर एक्टिव है यह बातें हर गली- मोहल्ला और चौक- चौराहे में बैठे लोगों से हर दिन सुनने को मिलता रहता है। यही वजह है कि आए दिन लोग इसको लेकर सवाल करते रहते हैं। हालांकि, डीजीपी भट्टी के कमान संभालने के बाद लोगों में यह चर्चा थी कि अब बिहार पुलिस एक्टिव नजर आएगी। लेकिन, इसके बाबजूद इसके हालात क्या हैं वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। यहां थाने के पीछे की लाश पड़ी रही और पुलिस को महज दो सौ मीटर जाने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया।
दरअसल, दरभंगा में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने सुस्ती देख अब इनकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। यहां सिंहवाड़ा थाने के पीछे बगीचे में 20 वर्षीय व्यवसायी युवक सौरभ झा की हत्या कर दी गयी। जसिके बाद बुधवार की दोपहर कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लेकिन पुलिस को आने में आधा घंटा का समय लग गया। जबकि घटनास्थल से थाने की दूरी महज 200 मीटर के आस - पास बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ के सिर एवं गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के बाद लहुलुहान शव बगीचे के बीच में एक मचान के पास पड़ा मिला है। लाश के बगल में ही उसकी बाइक एवं उसे 10 फीट की दूरी पर बाइक की चाबी फेंकी हुई पाई गई है। आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस में लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। सिंहवाड़ा के वार्ड सात के निवासी कृष्ण कुमार झा एवं उसके पुत्र सौरभ कुमार सिंहवाड़ा स्थित बाबा बटेश्वर नाथ धाम परिसर में श्रृंगार सामग्री की दुकान चलाते हैं।
बताया जा रहा है कि,12 सितंबर क शाम दुकान से सौरभ घर नहीं पहुंचा। घर के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सवेरे तक पता नहीं लगने के बाद लोग चारों ओर उसे ढूंढने लगे। इसी बीच सिंहवाड़ा थाने के पीछे नर्सरी में काम करने जा रहे कुछ मजदूरों की नजर बगीचे में पड़ी लहुलुहान लाश पर पड़ी मिली। हल्ला होते ही सिंहवाड़ा, लालपुर, रामपुरा, हनुमाननगर आदि गांवों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।
इसमें हैरानी की बात यह है कि लोगों के पहुंचने के आधा घंटा के बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी। थाने से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर पड़ी लाश तक पहुंचने में आधा घंटे का समय लगने पर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे थे। बाजार एवं थाने के पास हुई इस घटना से आम लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई है।