Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
15-Dec-2024 01:59 PM
By First Bihar
DESK : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है। मुकाबले में दूसरे दिन (15 दिसंबर) का खेल समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन स्टम्प तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए। अभी एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) ने शतकीय पारियां खेलीं। जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक पांच विकेट लिए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा के मैदान पर इससे पहले सात टेस्ट मैच खेले गए थे। इस दौरान भारतीय टीम को 5 में हार मिली और एक मुकाबला ड्रॉ रहा। गाबा में भारतीय टीम को इकलौती टेस्ट जीत जनवरी 2021 में मिली थी। तब उसने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था।
मालूम हो कि, इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि पहले दिन बारिश ने खेल में खनन डाली। लिहाजा पहले दिन महज 13.2 ओवर्स का ही खेल हुआ। इन 80 गेंदों के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों ने सधी बल्लेबाजी की और 28 रन बनाए। यानी पहले दिन कंगारू टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ।
इधर दूसरे दिन के खेल में जल्द ही भारत को शुरुआती सफलता मिल गई, जब उस्मान ख्वाजा ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा दिया. ख्वाजा ने तीन चौके की मदद से 21 रन बनाए। फिर बुमराह ने दूसरे ओपनर नाथन मैकस्वीनी (9 रन) को भी चलता कर दिया। मैकस्वीनी का कैच दूसरी स्लिप पर विराट कोहली ने लपका। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसे नीतीश कुमार रेड्डी ने तोड़ा। नीतीश ने मार्नस लाबुशेन (12) को दूसरी स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।