ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / तेजस्वी के ‘CHANGE IN 24’ पर चिराग पासवान ने किया पलटवार, कहा ...जरूर...

तेजस्वी के ‘CHANGE IN 24’ पर चिराग पासवान ने किया पलटवार, कहा ...जरूर होगा बदलाव, इस बार किशनगंज भी होगा हमारा

17-May-2024 10:57 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान अमित शाह ने राजद समेत विपक्ष पर जम कर हमला किया। उसके बाद इस बयान पर पलटवार करते हुए  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की जनता कह रही है कि चेंज इन 24। ऐस में अब तेजस्वी के इस बयान को लेकर एनडीए के सहयोगी दल लोजपा (रामविलास ) के हेड चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, चेंज तो जरूर होगा लेकिन वह भी हमारे फायदे में होगा। 


चिराग ने कहा कि, There will be a change, the one seat जो यह लोग जीते हैं पिछली लोकसभा चुनाव में वह भी चला जाएगा... so that महागठबंधन जीरो पर आउट हो जाएगा। यह चेंज जरूर आएगा।


इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि, महागठबंधन को चाहिए कि ऐसी बातें करने के बदले थोड़ी सी मेहनत कर ले थोड़ा सा अपना प्रत्याशियों पर काम कर लें। जितना ध्यान मेरे प्रत्याशियों पर लगा रहे हैं। चाहे वह प्रधानमंत्री हो या मैं हूं या फिर हमारे कोई भी कैंडिडेट हो। उसका 1% भी यदि वह अपने प्रत्याशी और अपने गठबंधन पर ध्यान दें तो शायद उनको कुछ फायदा हो जाए। 


चिराग ने कहा कि, मैं तेजस्वी जी को सलाह देना चाहता हूं कि बिहार में चार चरणों का चुनाव हो चुका है अभी तक सिर्फ एक बार राहुल गांधी आए हैं। तो एक बार वापस से राहुल गांधी को वापस से बुलाया प्रियंका गांधी को बुलाया कांग्रेस के बड़े नेता को बुलाएं। यह लोग थोड़ा सा समय बिहार को दे दिया तो इनकी गठबंधन की मजबूती दिखेगी। गठबंधन की मजबूती दिखेगी तो संभवत जिन सीटों पर यह जमानत भी नहीं बचा पा रहे हैं वहां उनकी जमानत जरूर बच जाएगी। और जब चेंज की बात कर रहे हैं वह चेंज होगा किशनगंज वाली सीट भी इस बार हम लोग जीतेंगे।