LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
02-Mar-2023 11:29 AM
By Aryan Anand
PATNA: महागठबंधन की सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के सीएम बनने में सबसे बड़े बाधकर हैं। अगर आज नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग कर दें तो तेजस्वी आज बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
दरअसल, बीजेपी यह आरोप लगाते रही है कि नीतीश कुमार का कोई भरोसा नहीं है। बीजेपी के नेता लगातार आरजेडी को सचेत कर रहे हैं कि नीतीश कभी भी तेजस्वी यादव को धोखा दे सकते हैं, इस सवाल पर पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने साफ शब्दों में कह दिया कि तेजस्वी के सीएम बनने में सबसे बड़े बाधक नीतीश कुमार हैं। जितनी जल्द नीतीश कुमार पद का त्याग करेंगे उतना ही जल्दी तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
सुधाकर सिंह ने कहा कि 2020 में विधानसभा चुनाव में जाने से पहले आरजेडी ने तय किया था कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जेडीयू और बीजेपी ने मिलकर बहुमत का अपहरण नहीं किया होता तो तेजस्व यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री होते। दुर्भाग्य की बात है कि तेजस्वी सीएम नहीं बन सके लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुर्सी छोड़ते ही तेजस्वी सीएम बन जाएंगे।