ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

‘तेजस्वी की नाकामी का दंश झेल रही बिहार की जनता’ डिप्टी सीएम पर सुशील मोदी का तीखा हमला

01-Oct-2023 07:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि स्वास्थ्य, नगर विकास, पथ निर्माण सहित पांच से अधिक बड़े विभागों के मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सभी विभागों में विफल साबित हो रहे हैं। इसका परिणाम जनता झेल रही है।


सुशील मोदी ने कहा है कि विफलता का ही नतीजा है कि पूरे प्रदेश में डेंगू फैला है। पीड़ितों की संख्या दो हजार पार पहुंच गई जबकि केवल 295 संक्रमितों का इलाज एम्स और मेडिकल कालेजों में हो रहा है। आम अस्पताल बदहाल हैं। बारिश और गंदगी के कारण डेंगू पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 


उन्होंने कहा कि पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल 10 दिन से जारी रहने के कारण राजधानी गंदगी से बजबजा रही है। करोड़ों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इन सबकी परवाह डिप्टी सीएम को नहीं है। मुकदमे और राजनीतिक सक्रियता के चक्कर में जब वे महीने में 20 दिन दिल्ली रहते हैं, तब विभाग भगवान भरोसे ही चल रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि नगर विकास मंत्री के नाते तेजस्वी यादव को सफाईकर्मियों की हड़ताल जल्द खत्म कराने की पहल करनी चाहिए। उन्हें स्वास्थ्य और नगर विकास विभाग के काम की समीक्षा करने तक की फुर्सत नहीं है।