ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / तेजस्वी यादव बोले-2025 में ही नहीं 2030 में भी सीएम रह सकते हैं...

तेजस्वी यादव बोले-2025 में ही नहीं 2030 में भी सीएम रह सकते हैं नीतीश जी, जितना आगे बढ़ेंगे उतना उनका अनुभव बढ़ेगा

22-Feb-2023 02:53 PM

By AJIT

JEHANABAD: बिहार में राजद के विधायक अपने नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर रहे हैं लेकिन खुद तेजस्वी यादव ने अलग ही बात कह दी. तेजस्वी यादव ने कहा-नीतीश जी, 2025 में ही नहीं बल्कि 2030 में भी मुख्यमंत्री बने रहें. वे जितने दिन मुख्यमंत्री रहेंगे उतना उनका अनुभव बढेगा. इसमें दिक्कत क्या है.


तेजस्वी यादव ने ये बातें सामान्य तौर पर कही या जेडीयू के नेताओं पर कटाक्ष किया ये आप समझिये. दरअसल पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा था कि जेडीयू नेता केसी त्यागी ये कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री पद पर 2030 तक कोई वेकैंसी नहीं है. वहीं ललन सिंह कह रहे हैं कि 2025 में तेजस्वी का सीएम बनना तय नहीं है. इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जितना दिन मुख्यमंत्री रहेंगे उतना उनका अनुभव बढेगा. नीतीश जी में क्षमता है ही न.


कहीं कोई दिक्कत नहीं है

तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे थे. उन्होंने वहां बाणावर पहाड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे रोपवे का निरीक्षण किया और पर्यटकों के लिए बने पर्यटक भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है. हमारा मेन मकसद है 2024 में भाजपा को भगाना. हम उसी मकसद पर काम कर रहे हैं. बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है. कहीं किसी को कंफ्यूज होने की दिक्कत नहीं है. 


मुझे हड़बड़ी नहीं है

तेजस्वी ने कहा कि हमारी अपनी विचारधारा है, हम लोग अपने स्वार्थ के चक्कर में सांप्रदायिक शक्तियों को आने नहीं दे सकते. मैं कह रहा हूं कि मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है अब इस बात के मायने आप समझ जाइये. तेजस्वी यादव ने कहा कि ललन सिंह अगर 2025 की बात तब कर रहे हैं जब मीडिया पूछ रही है. खुद से नहीं बोल रहे हैं. 


जीतन राम मांझी ने गलत नहीं कहा

मीडिया ने सवाल पूछा कि जीतन राम मांझी अपने बेटे को सीएम बनाने की बात कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें गलत क्या है. सब की अपनी इच्छा होती है, अपने बेटे को आगे बढाने की.  ये गलत बात है क्या कि वे चाहते हैं कि उऩका बेटा सीएम बने. कौन अपने बेटे को ऊंचे पद पर जाते हुई नहीं देखना चाहते. सबकी इच्छा है.