मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Jan-2022 08:33 PM
PATNA: चाटर्ड फ्लाइट से अचानक हैदराबाद गये तेजस्वी प्रसाद यादव की तेलगांना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से लंबी गुफ्तगूं हुई है. हालांकि तेजस्वी अपने साथ पार्टी के दूसरे नेताओं को भी ले गये थे. लेकिन सियासी बातचीत के दौरान राजद के नेता मौजूद नहीं थे. तेजस्वी औऱ चंद्रशेखर राव के बीच बातचीत में देश में तीसरा मोर्चा बनाने पर चर्चा हुई.
चंद्रशेखर राव ने बुलाया था
दरअसल तेलगांना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने खुद तेजस्वी से बात कर उन्हे हैदराबाद आकर मिलने का न्योता दिया था. तेजस्वी सोमवार की शाम ही चार्टर प्लेन से हैदराबाद रवाना होने वाले थे लेकिन मौसम सही नहीं होने के कारण नहीं जा सके थे. मंगलवार की सुबह वे पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, सुनील सिंह औऱ भोला यादव के साथ हैदराबाद पहुंचे. हैदराबाद एयरपोर्ट से वे सीधे सीएम आवास पहुंचे, जहां के. चंद्रशेखर राव उनका इंतजार कर रहे थे.
बंद कमरे में गुफ्तगूं
तेजस्वी औऱ चंद्रशेखर राव की मुलाकात की जो तस्वीरें जारी की गयी हैं उसमें राजद के नेता भी साथ दिख रहे हैं. लेकिन दोनों नेताओं की बातचीत बंद कमरे में हुई. सूत्र बता रहे हैं कि के. चंद्रशेखर राव ने तेजस्वी यादव से देश में तीसरा मोर्चा बनाने पर चर्चा की है. तेलगांना के मुख्यमंत्री अपने बेटे को राज्य की कमान सौंप कर देश की सियासत करना चाहते हैं. वे कांग्रेस को अलग रख कर क्षेत्रीय पार्टियों का एक मोर्चा बनाना चाहते हैं जो बीजेपी का विकल्प बने. तेजस्वी से उन्होंने इसी मसले पर चर्चा की. हालांकि तेजस्वी और उनकी पार्टी अभी तक कांग्रेस को छोड़ कर तीसरा मोर्चा बनाने के पक्ष में नहीं हैं. लेकिन चंद्रशेखर राव उन्हें राजी करने में लगे हैं.
राजद के एक नेता ने बताया कि दोनों की बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. लेकिन आपसी बातचीत हुई है. राजद औऱ टीआरएस दोनों पार्टियों का मकसद बीजेप को हराना है. दोनों पार्टियों इस मुद्दे पर साथ मिलकर काम करेंगी. इस संबंध में आगे भी बैठक होगी.
वैसे बातचीत मे कोई नतीजा भले ही नहीं निकला हो लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने तेजस्वी और राजद के दूसरे नेताओं के लिए लजीज भोजन का इंतजाम जरूर किया था. हैदराबादी बिरयानी के साथ साथ बेहतरीन नॉन वेज औऱ वेज आइटम तैयार किये गये थे. चंद्रशेखर राव और उनके बेटे ने तेजस्वी और राजद नेताओं के साथ लंच किया.