ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

एक लाख डॉलर जीतने वाले मोतिहारी के आदर्श ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, बिहार की शिक्षा और कौशल विकास पर हुई चर्चा

पूर्वी चंपारण के 18 वर्षीय आदर्श कुमार, Chegg Global Student Prize 2025 (USD 100,000) एक लाख डॉलर विजेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर शिक्षा, कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए।

bihar
बिहार के लाल ने किया कमाल
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के रहने वाले 18 वर्षीय छात्र एवं युवा सामाजिक उद्यमी आदर्श कुमार आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पटना पहुंचे। बता दें कि आदर्श को  Chegg.org Global Student Prize 2025 (USD 100,000) से सम्मानित किया गया है। आदर्श कुमार के एक लाख डॉलर इनाम के रूप में मिला है, जो करीब 89,72,665 लाख भारतीय मुद्रा है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट के दौरान आदर्श ने इस बात जानकारी उन्हें दी। इस मौके पर आदर्श कुमार के साथ बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट के दौरान आदर्श कुमार ने शिक्षा, कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने कार्यों और अनुभवों को साझा किया। 


उन्होंने बिहार सरकार द्वारा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। आदर्श कुमार ने विशेष रूप से प्रथम-पीढ़ी के विद्यार्थियों, ग्रामीण युवाओं और आकांक्षी जिलों में कौशल व मेंटरशिप आधारित पहलों के माध्यम से सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की। वही मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा व महिला सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता के प्रति उन्होंने कृतज्ञता जताई। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदर्श कुमार की उपलब्धियों और युवाओं के सशक्तिकरण में उनके योगदान की सराहना की।


टैग्स