राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
19-Nov-2023 04:15 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर दोनों राजद नेता ने मीडिया से बातचीत की। सबसे पहले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। राजद सुप्रीमों ने कहा कि छठी मईया से बिहार की उन्नति की कामना करते हैं।
लालू ने आगे कहा कि महापर्व छठ अब अंतर्राष्ट्रीय त्योहार हो गया है। छठ व्रत को हर कोई बहुत ही श्रद्धा पूर्वक मनाते हैं। इस पर्व में पूरा परहेज करते हैं साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हैं। लालू ने छठ व्रत की तमाम बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी कहा कि बिहार की उन्नति की कामना हम छठी मईया से करते हैं।
वही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी प्रदेश वासियों को छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि मां छठी मईया सभी के जीवन में खुशहाली लाए। सब आगे बढ़े बिहार तरक्की करे यही कामना हम छठी मईया से करते हैं। वही अहमदाबाद में चल रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाईनल मैच पर कहा कि वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है जिस प्रकार से टूर्नामेंट में एक भी मैच इंडियन टीम नहीं हारी है। हमको लगता है कि चैम्पियन स्टाइल में ही लास्ट मैच खत्म करना चाहिए। तीन विकेट गिरने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। जीत भारत की ही होगी।