राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
13-Nov-2021 01:05 PM
PATNA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद की हत्या के मामले में अब सियासत तेज होती नजर आ रही है. फर्स्ट बिहार के इस खुलासे के बाद कि पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह ने 9 दिन पहले अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन उसके बावजूद बिहार पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस को जेडीयू का कार्यकर्ता बता डाला है ट्वीट करते हुए लिखा है- नवनिर्वाचित जिला परिषद ने बिहार पुलिस अर्थात् जेडीयू पुलिस सह कार्यकर्ता को लिखित शिकायत की थी कि JDU की बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह का भतीजा उनकी हत्या करवा सकता है लेकिन JDU पुलिस अपना कार्यकर्ता वाला फर्ज़ निभाने में तत्पर रही और उसकी हत्या हो गयी.
तेजस्वी ने लिखा- बिहार से अच्छा क़ानून का राज कहीं होगा क्या, जहाँ पुलिस ही नागरिकों और निर्वाचित विपक्षी जनप्रतिनिधियों की हत्या करवाती हो, जहाँ पुलिस ही शराब की तस्करी करती हो, जहाँ पुलिस ही थानों से शराब बेचती हो, जहाँ पुलिस सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता के रूप मेन कार्य करती हो?