ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कृषि बिल के विरोध में तेजस्वी यादव आज देंगे धरना, महागठबंधन के नेता...

कृषि बिल के विरोध में तेजस्वी यादव आज देंगे धरना, महागठबंधन के नेता भी होंगे शामिल

05-Dec-2020 07:30 AM

PATNA: कृषि बिल के विरोध में आज तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में धरना देंगे. यह धरना 10 बजे सुबह से होगा. इस धरना में महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद, कांग्रेस और वामदलों के नेता गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के सामने दो घंटे के लिए धरना पर बैठेंगे और कृषि बिल का विरोध करेंगे. 

किसानों के साथ धोखा

इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कल कहा कि अगर नए कृषि विधेयक किसानों के पक्ष में है तो सरकार MSP को अनिवार्य रूप से लागू क्यों नहीं करती ? हम पूर्णत: किसानों के साथ खड़े है, आगे भी रहेंगे. किसानों को फसल का उचित दाम और  न्याय दिलाने के लिए कल सुबह 10 बजे से गांधी मैदान पटना में गांधी मूर्ति के सामने संकल्प लेंगे. तेजस्वी ने कहा कि तेल, रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे, बंदरगाह, बीएसएनएल, एलआईसी बेचने के बाद भाजपा सरकार अब किसानों की ज़मीन भी पूंजीपतियों के हाथों बेचने पर तुली है. मोदी सरकार कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण करने को आतुर है. 

बिहार के किसान करेंगे आंदोलन

तेजस्वी ने कहा कि मैं बिहार के किसान और संगठनों से अपील करता हूं  कि इस काले कानून के खिलाफ आपलोग सड़कों पर आए और इस आंदोलन को मजबूत करें. पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों में आक्रोश हैं. यह वही सरकार हैं तो किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करनी की बात करती है, लेकिन एमएसपी को खत्म कर दिया है. कृषि को भी प्राइवेट हाथ को सौंप रही है. जिससे प्राइवेट कंपनियों से किसान खरीद बिक्री करेंगे. लेकिन सरकार के सारे फैसले को हमलोगों ने देखा चाहे नोटबंदी हो गया कुछ हो. देश भर में मौजदा सरकार से किसान नाराज हैं. यह किसान विरोधी कानून है. किसानों को मिलना सही मूल्य मिलना चाहिए. कई जगहों पर कर्ज में डूबने से किसान आत्महत्या कर रहे है. जो अन्यदाता है उनके के लिए इस तरह का कानून बनाने देश के खिलाफ है.  


किसानों पर हो रहा लाठीचार्ज

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसान शांतिपूर्व आंदोलन कर रहे हैं, इसके बाद भी उनके उपर लाठीचार्ज किया जा रहा है. वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है. बिहार में जहां मंडियों का सवाल है वह 2006 में ही बंद कर दिया गया. स्थिति यह हो गई है कि बिहार के किसान किसानी छोड़ के मजदूरी करने लगे हैं. जब मंडी खत्म हो गया तो किसान कमजोर होते गए. बिहार में बस 2 फसलों पर एसएसपी है. धान का एमएसपी मात्र 1800 है, कही भी धान की खरीद नहीं हो रही है. लेकिन सीएम झूठ बोलते हैं कि खरीद हो रही है. कितने मूल्य पर किसान से फसल खरीदी जा रही है उसे सार्वजानिक करें. अब तो बीजेपी के लंबे समय से सहयोगी रहे लोग भी साथ छोड़ दिये लोग अपना पुरस्कार लौटा रहे हैं.