राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
02-Oct-2024 08:39 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बस को आग के हवाले कर दिया। प्रशासन के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका।
जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले में बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर हाइवे पर अमराई नवादा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि, मृतक के बड़े भाई समेत दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
वहीं, दुर्घटना में मौत से आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे गए और आरा-बक्सर हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचान 18 वर्षीय सन्नी सिंह अमराई नवादा गांव निवासी राजनारायण सिंह के पुत्र थे। हादसे में मृतक के बड़े भाई गौतम कुमार एवं अमराई नवादा गांव निवासी शंभू सिंह के पुत्र रितेश कुमार उर्फ टाइगर को भी चोटें आई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाद में रात सवा आठ बजे जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार व एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह के समझाने के बाद आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद हाइवे पर आवागमन बहाल हो सका। करीब दो-ढाई घंटे तक विधि-व्यवस्था की समस्या बनी रही। सन्नी सिंह अपने बड़े गौतम व दोस्त टाइगर के साथ गांव के मौसा हरेराम सिंह के घर से मिठाई खाकर सड़क की ओर समोसा खाने जा रहे थे।गांव के लिंक रोड से हाइवे पर चढ़कर ज्यों ही दूसरी साइड पहुंचे थे कि आरा की ओर से आ रही बेकाबू बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमेें सन्नी की मौत हो गई। जबकि, उसके बड़े भाई समेत दो लो घायल हो गए।