ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम

Home / news / तेज हवा से बढ़ी आगलगी की घटना,4 की मौत, कई जिलों में नुकसान

तेज हवा से बढ़ी आगलगी की घटना,4 की मौत, कई जिलों में नुकसान

05-Apr-2023 07:29 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में गर्मी के मौसम की शुरआत के साथ ही तेज पछुआ हवाओं के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में अगलगी के चलते चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सैकड़ों एकड़ में लगी फसल भी जलकर राख हो गई। मृतकों में दो पटना, एक बक्सर और एक सीतामढ़ी जिले के हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के बंभई और पान बीघा गांव में 57 किसानों की ढाई सौ बीघा में गेहूं की फसल स्वाहा हो गई। बताया जा रहा है कि किसी शख्स ने सिगरेट पीकर खेत में फेंक दी थी, जिसके बाद आग भड़क गई और तेज हवा की वजह से वो तेजी से फैलती गई। 


वहीं, सीतामढ़ी के जयनगर गांव में भी चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 4 साल का मासूम जिंदा जल गया। 6 लोगों के घर और लाखों के सामान राख हो गए। जबकि बक्सर के करमा गांव में झोपड़ी में आग लगने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।


इसके अलावा कैमूर, छपरा, बेगूसराय, रोहतास, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मुंगेर में भी फसलों को नुकसान हुआ। वहीं, पश्चिम चंपारण, मधुबनी और दरभंगा में और 6 मवेशी जलकर मर गए।


 जबकि अररिया, खगड़िया, पूर्णिया में आग लग जाने से कई घर, अनाज, कपड़े, बर्तन आग की भेंट चढ़ गए। इससे लाखों की क्षति हुई है।


आपको बताते चलें कि, अगलगी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के डीएम को सचेत रहने और घटना होने पर राहत-बचाव कार्य तुरंत चलाने को कहा है। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। पीड़ितों को 24 घंटे में अनुदान, पॉलीथिन शीट, बर्तन आदि देने की हिदायत दी गई है।


इसके अलावा विभाग के तरफ से कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि खाना सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद बनाएं। खाना पकाकर चूल्हे की आग को पानी से पूरी तरह बुझा दें। गैस चूल्हे के उपयोग के बाद रेग्यूलेटर बंद रखें, पाइप में लीकेज की जांच कर लें। बीड़ी-सिगरेट को पीकर इधर-उधर कभी नहीं फेंकें।