ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Home / news / तटबंध टूटने के बाद कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जलस्तर बढ़ने...

तटबंध टूटने के बाद कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जलस्तर बढ़ने से आवागमन भी हुआ प्रभावित

03-Aug-2021 02:12 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: दनियावां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बहने वाली लोकाइन, महत्तमाइन व भुतही नदी के जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्धि से दनियावां-बिहारशरीफ एनएच-30ए पर होरिल बिगहा के पास बाढ़ का पानी डेढ़ से दो फीट चढ़ गया है। जिससे छोटी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में अब छोटी बड़ी गाड़ियों को नगरनौसा व बिहारशरीफ दनियावां से आगे अड्डा मकसुदपुर और शाहजहांपुर होकर जाना होगा। कई गांवों मे बाढ़ का पानी घुसने से लोग खासे परेशान हैं। एसडीओ ने भी बताया कि गांव में अचानक पानी आ जाने से दोनों प्रखंडों में स्थित बेहद खराब है जिसकी सूचना पटना डीएम को दी गयी है। इलाके के लोग इस समस्या से खासे परेशान हैं और राहत की मांग कर रहे हैं।


news image


वही फतुहां प्रखंड के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। फतुहां के नियाजीपुर गांव, निसिबुचक गांव का संपर्क पथ पूरी तरह बंद हो गया है। दोनो गांव की सड़कों पर पानी के तेज बहाव के साथ तीन-फीट के करीब पानी पहुंच चुका है। हालांकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मवेशी के लिए चारा ले जाते नजर आए। गांव के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। गांव के करीब पचास से ज्यादा घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है।


news image


लोग ट्यूब के सहारे आवागमन कर रहे हैंं। गांव में पानी भर जाने के कारण कई लोग तो ऊंचे स्थान का सहारा ले चुके हैं। बाढ़ की सूचना पाकर पटनासिटी SDO मुकेश रंजन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। SDO ने बताया कि गांव में अचानक पानी आ जाने से दोनों प्रखंडों में स्थित खराब है जिसकी सूचना पटना डीएम को दी गयी है। 


news image


फल्गु नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण दनियावां प्रखंड में बहने वाली लोकाइन, महत्तमाइन, भुतही और धोबा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। जिससे खरभैया पंचायत के सोह नवहिया और खरभैया व कंचनपुर के खंधा में कई जगहों पर तटबंध टूट गया जिससे कई इलाकों में नदी का पानी घुस गया। एसडीओ मुकेश रंजन, सीओ विवेक दीप ने बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा किया। 


news image


ग्रामीणों ने बताया कि मिल्की खंधा में करीब 500 बीघे में लगी धान की फसले डूब गयी है। कंचनपुर और मुस्तफापुर के एक हजार बीघे में लगी धान की फसल डूब गयी है। वही महादलित टोला के कई घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोग खासे परेशान हैं और सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं।




news image

news imagenews image