ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ब्राह्मण छात्र प्रशांत मिश्र से जाति पूछने के बाद थप्पड़ मारने का मामला सामने आया। लंका थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)में एक छात्र से जाति पूछने के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। स्नातकोत्तर हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र की शिकायत पर लंका थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा BHU इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


पीड़ित छात्र ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11:45 बजे वह अपने विभाग में कक्षा के लिए पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी छात्र नेता हिमांशु यादव वहां आया और उसने उसका कोर्स और जाति पूछना शुरू कर दिया। छात्र ने जाति बताई तो आरोपी ने उसे 'मनुवादी' कहते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे और अचानक थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।


छात्र का कहना है कि पूरी घटना विभाग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। लंका थाना के इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स