ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए नजरबंद, घर के बाहर तैनात हथियारबंद जवान; लद्दाख चुनाव के विरोध के बाद कार्रवाई

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए नजरबंद किया गया है। लेह ADM ने BNSS की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया। 4 दिसंबर को होने वाले लद्दाख परिषद चुनाव के समय पर उन्होंने सवाल उठाए थे।

दिल्ली न्यूज
लद्दाख चुनाव के समय पर उठाए थे सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए नजरबंद कर दिया गया है। लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किया है। इसके तहत वांगचुक के रैलियों और जुलूसों में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने BNSS की धारा 163 के तहत यह कार्रवाई की है। वांगचुक ने आरोप लगाया है कि उनके घर के बाहर दर्जनों हथियारबंद पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।


क्या है पूरा मामला?

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव 4 दिसंबर को होने हैं। सोनम वांगचुक और स्थानीय संगठनों ने दिसंबर में चुनाव कराने के फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड और बड़ी संख्या में छात्रों व कामगारों के लद्दाख से बाहर रहने के कारण हजारों मतदाता मतदान से वंचित हो सकते हैं।


वहीं, प्रशासन का कहना है कि मतदान केंद्रों पर हीटर और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए अलग कतारों की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक, समय पर परिषदों का गठन जरूरी है, ताकि नए निर्वाचित निकाय अगले वित्तीय वर्ष का बजट तैयार कर सकें।


वांगचुक ने क्या कहा?

नजरबंदी की जानकारी देते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि उनके घर के चारों ओर हथियारों से लैस दर्जनों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीखे सवाल उठाने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।


4 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को मतगणना

लद्दाख में परिषदों की सीटें बढ़ाकर कुल 100 कर दी गई हैं, जिनमें 36 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 नवंबर है। मतदान 4 दिसंबर और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

टैग्स