ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Bihar News: महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को मोतिहारी में होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को मोतिहारी के बापू सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा सांसद राधा मोहन सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथियों के हाथों से छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। कुल 475 डिग्रियां दी जाएंगी, जबकि 23 गोल्ड मेडल से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता