ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Bihar Police News: बिहार पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड से सम्मानित करने की मंजूरी मिली है। यह देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान है, जो वीरता, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

Bihar Police News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार पुलिस ने अपनी वीरता और प्रोफेशनल पुलिसिंग से पूरे देश में एक नई पहचान बनाई है। इसी के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार पुलिस को ‘भारत के राष्ट्रपति के पुलिस कलर पुरस्कार’ से सम्मानित करने की मंजूरी दे दी है। इस प्रतिष्ठित सम्मान को ‘निशान’ भी कहा जाता है और यह किसी भी पुलिस बल को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है।


यह पुरस्कार पुलिस या अर्धसैनिक बलों की असाधारण सेवा, वीरता और लंबे समय तक उत्कृष्ट प्रदर्शन की मान्यता में दिया जाता है। इसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा प्रदान किया जाता है। खास बात यह है कि यह सम्मान किसी भी पुलिस बल को केवल एक बार ही दिया जाता है। इसे प्राप्त करने वाले जवान अपनी वर्दी की बाईं आस्तीन पर विशेष प्रतीक चिन्ह धारण करते हैं।


इससे पहले जनवरी 2026 में सिक्किम पुलिस को भी यह सम्मान मिल चुका है। इस पुरस्कार के लिए किसी भी पुलिस बल को कम से कम 25 वर्षों की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा देनी होती है। बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार ने इसे पूरे बल के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह कर्तव्य, अनुशासन और साहस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


वहीं, जदयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी बिहार पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता और दक्षता को केंद्र सरकार ने भी सराहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पुलिस बेहतर काम कर रही है और महिलाओं की भागीदारी के मामले में देश में अग्रणी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता