ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Bihar Road Accident: खगड़िया में दिवंगत महिला की अंतिम यात्रा के दौरान हाईवा से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. परिजन ने चालक गिरफ्तारी की मांग की है.

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के खगड़िया में आज एक दिवंगत महिला रोहिणी देवी की अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक, 40 वर्षीय रणवीर यादव और 42 वर्षीय जवाहर यादव, की मौके पर ही मौत हो गई। 


दोनों युवक अपनी बड़ी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। घटना मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा अनिल लाइन होटल के पास हुई। बताया गया कि रास्ते में एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 


मृतकों के परिजन हाईवा चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर NH-31 पर कुछ समय के लिए जाम भी लगा चुके थे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को खुलवाया गया। यह हादसा मृतक युवकों के परिवार और ग्रामीणों के लिए एक बड़ी त्रासदी साबित हुआ, क्योंकि वे बड़ी मां की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मुंगेर जा रहे थे। 

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता