मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Jul-2022 09:08 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में सड़क किनारे खड़ी कांवरियों से भरी स्कॉर्पियों में एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियों सवार 10 कांवरियां घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के पास उस वक्त हुई जब सड़क किनारे स्कॉर्पियो खड़ी थी। एक अनियंत्रित टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि सभी कांवरिया नेपाल से देवघर बाबा के दर्शन के लिए गए थे।
भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के बाद सभी लोग तारापीठ चले गए। तारापीठ में पूजा अर्चना कर सभी घूमने के लिए राजगीर जा रहे थे। तभी अकौना बाजार के पास राजगीर जाने के लिए रास्ता पूछने के लिए स्कॉर्पियो को सड़क किनारे खड़ा किया।
इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घायलों में आरती देवी विद्या देवी, शांति देवी, नीतू गुप्ता आदित्य कुमारी दर्शन कुमार राजकुमार परशुराम एवं राम प्रकाश शामिल है। जिसमें आरती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरती देवी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।