मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Apr-2024 03:29 PM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लोकसभा चुनाव के लिए अर्धसैनिक बल के जवान को ले जा रही बस पर कॉलेज गेट का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दी गई है। इसके बाद अब आगे की करवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव को लेकर बस में अर्धसैनिक बल के जवान एक स्थान से दूसरे स्थान जा रहे थे। इस दौरान बस घुमाते समय सहायक थाना क्षेत्र के ह्रदयगंज सीताराम चमरिया कॉलेज के गेट में टकराने से यह हादसा हुआ है। हालांकि इसमें किसी के घायल होने या कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। इसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उधर, घटना के बाद सभी जवान बस से नीचे उतर गए। वही, बस पर गिरे गेट को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कॉलेज के गेट पर उस समय कोई छात्र मौजूद नहीं था। अन्यथा वहां कोई बड़ा हादसा हो सकता था।