बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
04-Mar-2023 12:44 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : तमिलनाडु में हिंदी बोलने वाले प्रवासियों पर हमला किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि, जिस समय इस हमले से जुडी कोई भी जानकारी सार्वजनिक हुई उस समय एक हिंदी भाषाई प्रदेश के उपमुख्यमंत्री वहां से मौजद थे। जिसको लेकर लगातार विपक्षी दलों के तरफ से सवाल उठाया जाना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री का यह कहना है कि वहां इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई है। इस बीच अब इस मसले को लेकर राजद के विधायक सुधाकर सिंह के तरफ से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है।
दरअसल, राजद विधायक के तरफ से इस मामले को लेकर अपनी और अपनी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव की बातों पर प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि, आज बिहार की जो दुर्दशा है उसी कारण यहां के मजदूर दूसरी जगह पलायन करने पर मजबूर हैं। बिहार में न तो अच्छी शिक्षा मिल रही है और न ही रोजगार। इसके आलावा कृषि और स्वास्थ्य की बात ही छोड़ दी जाए।
सुधाकर सिंह ने कहा कि, आज अपनी रोजी-रोटी को चलाने के लिए बिहार के लोग त्रिपुरा से तमिनाडू, काश्मीर से लेकर असम जाते हैं। जहां उनके साथ मार-पीट की जाती है। बिहार में रोजगार ना होने के कारण करोड़ो लोग बाहर जाकर मजदुरी करते है। इसलिए आज इस घटना पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों बराबर का जिम्मेदार है। हमलोग अभी भी बिहार का विकास करने में असफल हैं।
वहीं, तेजस्वी यादव के तमिलनाडू में होने वाले सवाल पर सुधकार ने उनका बचाव करते हुए कहा कि, बिहार और तमिलनाडू के मीडिया का भाषा में अंतर होने के कारण यह खबर जब तक सामने आई तबतक उपमुख्यमंत्री का दौरा खत्म हो चुका था। भाषाई समस्या होने के कारण यहां की खबर वहां तक नही जाती है और वहां की खबर यहां तक आने में समय लगती है। वहीं, सुधाकर सिंह ने तमिलनाडू में हुई घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि, मैं इस मामले में सरकार से कड़ी कदम उठाने की मांग करता हूं।