बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
26-Sep-2022 09:36 AM
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे के पहले से जेडीयू और बीजेपी के बीच शुरू हुई बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां जेडीयू और आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता भी हमलावर हो गए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सुशील मोदी से 13 सवाल पूछे थे। इसके जबाव में सुशील मोदी ने भी ललन सिंह से 9 सवाल पूछ लिए हैं। सुशील मोदी ने ललन सिंह से जवाब मांगते हुए कहा है कि ललन सिंह तथ्यों के साथ उनके सवालों को जवाब दें।
सुशील मोदी ने ललन सिंह को दया का पात्र बताते हुए कहा है कि जेडीयू और उसके नेता अपराध और भ्रष्टाचार से समझौता कर सकते हैं लेकिन बीजेपी कभी भी इसपर समझौता नहीं करने वाली है। जिसके कारण ही ललन सिंह केंद्र में मंत्री नहीं बन पाए। उन्होंने ललन सिंह के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हाल जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव और आरसीपी सिंह का किया वहीं हाल उनका भी करेंगे। सुशील मोदी ने ललन सिंह से कहा है कि वे इंतजार करें, 2024 में लालू प्रसाद बिहार के जेडीयू मुक्त कर देंगे।
सुशील मोदी ने ललन सिंह से पूछा है कि लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाला की जांच CBI से कराने के लिए PIL दाखिल करने और इस घोटाले से जुड़े कागजात CBI को आपने उपलब्ध कराया था या नहीं? IRCTC घोटाले और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के कागजात तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और CBI को आपने उपलब्ध कराए थे या नहीं? नीतीश कुमार ने आपको पार्टी से क्यों निष्कासित किया था और आप की सदस्यता समाप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को क्यों पत्र लिखा था? जेडीयू छोड़ने के बाद आपने कहा था कि नहीं “नीतीश कुमार के पेट में दांत कहां-कहां है मैं जानता हूं तथा मैं सर्जन हूं जो एक-एक दांत निकालना जानता हूं?” जदयू छोड़ते समय आप ने नीतीश कुमार को तानाशाह कहा था या नहीं?
सुशील मोदी आगे पूछा है कि आपकी पार्टी 1995 में विधानसभा और 2014 में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ी और मात्र 7 एवं 2 सीटों पर क्यों सिमट गई थी? भागलपुर का चुनाव 2004 में विपरीत परिस्थितियों में 1.25 लाख वोट से जीता और उसी वर्ष रेल मंत्री रहते नीतीश कुमार बाढ़ लोकसभा से क्यों चुनाव हार गए थे? उपमुख्यमंत्री आप लोगों की कृपा से नहीं बना था. बीजेपी के विधायकों की रायशुमारी में 90% विधायकों ने मेरे पक्ष में मत दिया तब मैं उप-मुख्यमंत्री बना था. IRCTC घोटाले में तेजस्वी पर मुकदमे को CBI ने न तो वापस लिया है और न ही केस बंद किया है. 28 सितंबर को अगली सुनवाई का इंतजार कीजिए?