बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
07-Oct-2022 06:00 PM
PATNA : आरजेडी कोटे से नीतीश सरकार में कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह जल्द ही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देने वाले हैं। चर्चा है कि दिल्ली में 9-10 अक्टूबर को आयोजित आरजेडी के राष्ट्रीय अधिवेशन में जगदानंद सिंह अपना इस्तीफा लालू प्रसाद यादव को सौंप देंगे। इसी बीच बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह को बड़ी सलाह दे दी है। सुशील मोदी ने कहा है कि अगर जगदानंद सिंह में थोड़ा सा भी स्वाभिमान बचा है तो उन्हें अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और मैदान में उतरकर किसानों की लड़ाई लड़नी चाहिए।
सुशील मोदी ने कहा है कि जगदानंद सिंह में अगर थोड़ा सा भी स्वाभिमान बचा है तो उन्हें अविलंब आरजेडी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आरजेडी ने जिस तरीके से एक स्वाभिमानी व्यक्ति को जलील करने का काम किया वह कहीं से भी ठीक नहीं था। जगदानंद सिंह की सहमति के बिना उनके बेटे सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटा दिया गया। ऐसी स्थिति में जगदानंद सिंह को खुद विचार करना चाहिए कि उन्हें आरजेडी के अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए या नहीं।
उन्होंने कहा है कि जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह का एक विचार था कि बिहार में कृषि रोड मैप फेल हो चुका है। सुधाकर सिंह और जगदानंद सिंह का मानना था कि मंडी व्यवस्था को फिर से लागू किया जाना चाहिए लेकिन नीतीश कुमार और जगदानंद सिंह के विचार में जमीन-आसमान का फर्क है। सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह से पूछा है कि क्या एक म्यान में दो तलवार रह पाएंगे। उन्होंने जगदानंद सिंह से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष का त्याग कर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में आना चाहिए।
बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को आरजेडी कोटे से कृषि मंत्री बनाया गया था लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने पर सुधाकर सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सुधाकर सिंह के इस्तीफे की घोषणा करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा था कि हम इस लड़ाई को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में लालू प्रसाद ने सुधाकर सिंह का इस्तीफा लिया है। बेटे का मंत्री पद छिन जाने के बाद अब इस बात की भी चर्चा है कि जगदानंद सिंह जल्द ही पद से इस्तीफा दे सकते हैं।