Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
28-Feb-2023 07:42 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार से मिलेगा। लिहाजा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिये। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के बजट में जो प्रावधान किये गये हैं उससे सूबे में बेरोजगारी बढ़ेगी।
राज्य सरकार ने विकास के काम पर खर्च होने वाली राशि में 492.33 करोड़ की कमी कर दी है. ये चिंता का विषय है. सरकार ने कृषि और समाज कल्याण समेत 10 विभागों के बजट में भी पिछले साल की तुलना में कोई बढोतरी नहीं की है. बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में कृषि विभाग का बजट ही नहीं बढ़ाना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
बिहार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार का पहला बजट यथास्थितिवादी और केंद्र पर आश्रित बजट है. मोदी ने कहा कि 1लाख करोड़ के योजना व्यय में इस साल कोई वृद्धि नहीं की गई, इसलिए ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और कृषि जैसे 10 महत्वपूर्ण विभागों के बजटमें भी कोई बढोतरी नहीं हुई।
शिक्षा विभाग के बजट में मात्र 2 करोड़ की वृद्धि ऊँट के मुँह में जीरा जैसी है. उन्होंने कहा है कि बिहार के 2023-24 के पूरे बजट की 60 फीसदी राशि करीब 1लाख 56 हजार करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता से प्राप्त होगी. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए।
सुशील मोदी ने कहा है कि पूंजीगत परिव्यय, यानी निर्माण कार्यों पर खर्च में पिछले साल की अपेक्षा 492.33 करोड़ की कमी चिंता का विषय है, इससे बेरोजगारी बढ़ेगी. मोदी ने कहा है कि बजट में पूंजीगत परिव्यय के लिए 29257 करोड़ का प्रावधान किया गया है. यह राशि वर्ष 2021-22 की तुलना में 1546 करोड़ रुपये कम है. इससे साफ है कि इस बजट से बिहार का भला नहीं होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में 1,02,737 करोड़ रुपये मिलेंगे. ये पिछले साल की तुलना में 11,556 करोड़ रुपये अधिक है. मोदी ने कहा कि केंद्रीय अनुदान के तौर पर राज्य को 53,337 करोड़ करोड़ रुपये मिलेंगे. उन्होंने कहा कि यह बजट अपने संसाधन बढाने में नीतीश सरकार की वित्तीय विफलता का निराशाजनक दस्तावेज है।