दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Jun-2020 05:44 PM
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुनाहगारों को सजा दिलाने के लिए शेखर सुमन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मिलकर काम करेंगे. शेखर सुमन ने आज दोपहर ही तेजस्वी यादव से 2 घंटे तक मुलाकात की थी और अब दोनों ने एक साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया है.
पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर तेजस्वी यादव के साथ बैठकर मीडिया से बातचीत करते हुए शेखर सुमन ने इस बात की आशंका जताई है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सामान्य बात नहीं है. सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे इस हद तक जाने पर मजबूर किया गया. सुशांत को इंसाफ दिलाना बिहारी को इंसाफ दिलाने की तरह है.
शेखर सुमन ने कहा कि इस सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जो सब कोई देख रहा है. वह आधा सच है. हम पूरे सच को सामने लाने के लिए संघर्ष करेंगे. शेखर सुमन ने कहा कि वह इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से बातचीत कर चुके हैं और तेजस्वी भी जस्टिस फॉर सुशांत मुहिम के साथ जुड़े हैं.
शेखर सुमन ने कहा है कि बॉलीवुड में नेपोटिजम नहीं है बल्कि गैंगिज्म है. बॉलीवुड में ये काफी सक्रिय है, जो गैंग के तरीके से काम करता है. शेखर ने कहा कि वह अंडरवर्ल्ड वाले गैंग की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि यह व्यावसायिक हितों को साधने वाला एक गैंग है, जो टैलेंट की चिंता नहीं करता है. शेखर सुमन ने कहा कि जो इस गैंग के तौर तरीके में काम नहीं करता, उसे या तो मिटा दिया जाता है या फिर उसे अपने साथ मिला लिया जाता है.