दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jun-2020 03:54 PM
By Aryan Anand
PATNA : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मिस्ट्री से अभी तक परदा नहीं उठ सका है। लेकिन सुशांत के फैन्स हो या फिर बिहार के तमाम राजनेता जो सुशांत की सुसाइड को हत्या बता रहे हैं। जन अधिकार पार्टी( लो.) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने तो सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर सीबीआई जांच नहीं होती है तो वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गयी है। मारने वाले चार आदमी उसके घर में थे और साजिश रचने वाले चार लोग बाहर के थे। उन्होनें कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रचने के पीछे अब चार लोगों के नाम स्पष्ट तौर पर सामने आ गये हैं। उन्होनें कहा कि इसमें भट्ट,चोपड़ा,जौहर और खान के नाम सामने आ रहे हैं जिन्होनें पूरी साजिश रची है। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की डेडबॉडी जहां मिली वहां न कोई रस्सी था कोई टेबुल था कोई हड्डी टूटी और न ही जीभ निकले, न आंख निकले ।ये पूरी तरह इशारा करता है कि सुशांत सिंह की हत्या की साजिश रची गयी है।
पप्पू यादव ने सरकार को आठ दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि इन चार लोगों की जो बड़ी-बड़ी कंपनिया है उनके खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो वे आठ दिनों के बाद इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। और सभी दोषियों के खिलाफ केस करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में जिसका भी नाम सामने आ रही उनकी फिल्में बिहार में किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के घर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी जा रहे या फिर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जा रहे हैं इससे कुछ नहीं होगा। उन्होनें कहा कि इस पूरे मामले में नीतीश सरकार को एक्शन लेते हुए महाराष्ट्र सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। ताकि उनकी हत्या की साजिश के पीछे जो नकाबपोश बैठे हैं उनका चेहरा बेनकाब हो सके।