ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित आवास पर उमड़ी भीड़, श्रद्धांजलि देने पहुंच...

सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित आवास पर उमड़ी भीड़, श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे लोग

14-Jun-2020 03:40 PM

PATNA : पटना स्थित सुशांत सिंह राजपूत के आवास पर लोगों को पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सुशांत सिंह राजपूत के घर पर संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। घर में मौजूद हर सदस्यों की आंखे नम है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि इतना एनर्जेटिक और हंसमुख सुशांत इस तरह से हमारे बीच से चले जाएंगे। 

news image

घर के कुछ सदस्यों ने खुद को एक कमरे के अंदर बंद कर लिया है। लेकिन इस बीच रिश्तेदारों और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। आस-पास के लोग भी भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। घर के अंदर से बाहर तक लोगों का तांता जरूर लगा है लेकिन मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर किसी के चेहरे की रंगत उड़ गयी है। 

news image

पटना के राजीव नगर के रोड नंबर -06 स्थित आवास पर स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया भी पहुंचे। उन्होनें पूरे परिवार को इस मुश्किल घड़ी में ढांढ़स बंधाया है। वहीं कई सुशांत के कई रिश्तेदार भी वहां पहुंचे हैं। पटना स्थित आवास से सुशांत की तमाम यादें जुड़ी हुई हैं। सुशांत जब सेंट कैरेंस स्कूल में पढ़ते थे उस वक्त की कई तस्वीरें घर की दीवारों पर लगी हैं। साथ ही सुशांत के बचपन की यादों के संजोती हुई कई तस्वीरें यहां मौजूद हैं जो लोगों को रह-रह की उनकी याद दिला रही हैं। रह-रहकर अचानक आंसूओं का सैलाब सुशांत के परिवार वालों की आंखों से फूट पड़ता है।