दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Jun-2020 12:16 PM
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने उनकी मौत के बाद पहली बार कुछ कहा है. गुरुवार को एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे की शादी को लेकर बड़ी बात कही है.
सुशांत के पिता ने बताया कि सुशांत 2021 तक शादी करने वाले थे. जब उनके बेटे से उनकी आखिरी बार बात हुई थी तो उन्होंने शादी को लेकर बात की थी. इस दौरान सुशांत ने अपने पिता से बोला था कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो कर लेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे. यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी.' हालांकि सुशांत के पिता ने लड़की के बारे में बताने से मना किया है. उन्होंने कहा,'हमने उससे कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ले, जिसके साथ पूरा जीवन बिता सके.'

वहीं सुशांत के पिता ने बताया कि वह सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में जानते थे. अंकिता सिर्फ मुंबई में ही नहीं उनसे पटना भी मिलने आई थी. दोनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों प्यार करते थे इसकी जानकारी थी मुझे पर आगे क्या हुआ नहीं जानते हैं और न ही कभी इस बारे में उन्होंने सुशांत से बात की. सुशांत की मौत के बाद वे तीन दिन कर मुंबई रहें और उस दौरान उनसे घर पर मिलने सिर्फ अंकिता लोखंडे आईं थी.

उन्होंने बताया कि सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान कृति सेनन उनके पास बैठी थीं. उन्होंने बताया कि आए तो बहुत लोग थे पर कोरोना के कारण सब मास्क पहने थे और वे किसी को पहचानते नहीं थें.कृति सेनन उनके पास बैठीं थी और उनसे कुछ कुछ बातें कर रही थी. वहीं रिया चक्रवर्ती के नाम पर उन्होंने कहा कि वे और किसी को नहीं जानते हैं.