ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

सुशांत सिंह मामला: बिहार के DGP बोले-हम सुशांत को इंसाफ के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार, सीनियर IPS अधिकारी को भी मुंबई भेजेंगे

01-Aug-2020 05:15 PM

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार के डीजीपी ने बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बात करते हुए आज बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वे इस मामले की जांच को तेज करने के लिए बिहार से सीनियर आईपीएस अधिकारी को मुंबई भेज रहे हैं. जरूरत पडी तो महिला अधिकारी को भी भेजा जायेगा. बिहार पुलिस सुशांत को न्याय दिलाने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार है. 

जान की बाजी लगा देंगे

बिहार के डीजीपी ने कहा है “सुशांत को न्याय मिले इसके लिए हमलोग अपनी जान की बाजी लगा देंगे. कुछ भी छोड़ेंगे नहीं. हम अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे.”

सीनियर अधिकारी मुंबई भेजे जायेंगे

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार से सीनियर आईपीएस अधिकारी मुंबई भेजे जायेंगे. ये फैसला लिया जा चुका है और यहां से बड़े अधिकारी जायेंगे. डीजीपी बोले “जरूर जायेंगे, सीनियर आईपीएस अधिकारी मुंबई भेजे जायेंगे.”




अब तक 6 लोगों से पूछताछ 

DGP ने कहा कि बिहार पुलिस ने अब तक 6 लोगों से पूछताछ की है. पुलिस की टीम ने सुशांत की बहन से बात की है, अंकिता लोखंडे से पूछताछ की है. सुशांत के पूर्व कुक अशोक, पूर्व स्वीपर नीरज के साथ साथ सुशांत का इलाज करने वाले डॉ चावड़ा और सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी से बात की है. बैंक में भी जाकर सारे डॉक्यूमेंट की जानकारी ली है. हम इंवेस्टीगेशन कर रहे हैं. इसकी पूरी जानकारी मीडिया को नहीं दी जा सकती है. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

डीजीपी ने कहा कि मुंबई पुलिस हमें कई कागजात उपलब्ध नहीं करा रही है. ये भी सवाल उठाया जा रहा है कि सुशांत के मामले की एफआईआर बिहार में दर्ज करना सही नहीं है. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है. सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा उसे हमें भी मानना होगा और मुंबई पुलिस को भी. 

मुंबई पुलिस ने दुर्व्यवहार नहीं किया

डीजीपी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा ये अफवाह फैलायी जा रही है कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम को धक्का मार कर निकाला है. वे इसका खंडन करते हैं. मुंबई पुलिस ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है. कल हमारी टीम मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम से मिलने गयी थी. उनसे काफी अच्छी बातचीत हुई है. लेकिन शायद मुंबई पुलिस को भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है. उसके बाद वे हमें कागजात उपलब्ध करायेंगे.

सीबीआई जांच की मांग नकारी

बिहार के डीजीपी ने कहा कि उनकी टीम इस मामले की जांच करने में सक्षम है. लेकिन अगर सुशांत के पिता कहते हैं कि उन्हें बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है अगर वे सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो फिर इसे गंभीरता से देखा जायेगा. खुद मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि अगर सुशांत के पिता मांग करेंगे तो मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा होगी.