ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / लोग कोरोना से मर रहे हैं और यहां भैंस पर भिड़ गए लोग,...

लोग कोरोना से मर रहे हैं और यहां भैंस पर भिड़ गए लोग, मारपीट में 10 घायल

18-Jul-2020 08:23 AM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL : दुनिया भर में लोग कोरोनावायरस के कहर से परेशान हैं. लाखों लोगों की जान कोरोना जैसी महामारी ने ले ली है. लेकिन आपदा की इस घड़ी में भी लोग भैंस को लेकर भिड़ जा रहे हैं. खबर सुपौल जिले से है जहां भैंस को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई और 10 लोग घायल हो गए. 

घटना के बारे में बतायाजा रहा है कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के नरहा वार्ड 11 में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. ग्रामीणों ने बताया कि एक पक्ष दो तीन लोगों के साथ मिलकर खेत में भैंस चरा रहे थे कि उसी समय मवेशी पटुआ के खेत में चला गया. जिसका विरोध खेत मालिक करने लगे और देखते-देखते यह विरोध लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गया. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई. जिसमें एक महिला सहित दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया है.बाकी आठ घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है.