गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम
07-May-2020 01:52 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: बिहार में जमीन के अंदर से बीयर और शराब की सैकड़ों बोतल निकलने लगी. वह भी भारी मात्रा में मिला. बताया जा रहा लॉकडाउन में यह खेप को जमीन के अंदर छिपाया गया था. त्रिवेणीगंज थाना इलाके का है.
बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के समीप लक्ष्मीनिया पलार के पास जमीन से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है. शराब की यह ब्रांड काफी महंगी हैं. जिसमें बीयर के केन वाले बोतल भी शामिल है. दरअसल त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि टोल प्लाजा के समीप लक्ष्मीनिया पलार के पास जमीन के नीचे शराब की बड़ी खेप छिपाई गई है. जिसे जल्द ही खपाया जाना था.
त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने वहां पर धावा बोल दिया और मजदूरों के द्वारा जमीन की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है. ये शराब किसकी ये जांच शुरू कर दी गयी है. लेकिन कोरोना बंदी के दौरान शराब बरामदगी की ये बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस बाबत डीएसपी ने बताया कि खुदाई जारी है और भी शराब बरामद होने की संभावना है.