दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Jul-2020 04:22 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: सुपौल में कोरोना का कहर जारी हैं. ऐसे में कई अधिकारी भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं. जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है. सदर एसडीओ और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं. लेकिन उसके बाद भी ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ का टेस्ट नहीं कराया गया है. जिससे डरे हुए हैं.
घर के बाहर बिताई रात
एसडीओ ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ के बीच डर इस कदर है कि वह अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं. वह किसी तरह से घरों के बाहर ही रात काट रहे हैं. उनको डर है कि घर गए तो परिवार में संक्रमण हो जाएगा.
सदर एसडीओ कयूम अंसारी और उनकी पत्नि समेत एक गार्ड भी पॉजिटिव आया है लेकिन एसडीओ कार्यालय में ना तो सैनिटाइज कराया गया और न बाकी स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया है. सभी ने प्रशासन से गुजारिश की है कि उनका टेस्ट कराया जाए. अगर टेस्ट में लापरवाही हुई तो संक्रमण स्टाफ से भी बढ़ सकता है. बता दें कि बिहार में कोरोना का कहर जारी है. आज फिर 1742 कोरोना के नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या कुल 23300 हो गई है.