ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार: मस्जिद में छिपे 6 मौलाना को पुलिस ने पकड़ा, 7 हो गए...

बिहार: मस्जिद में छिपे 6 मौलाना को पुलिस ने पकड़ा, 7 हो गए फरार

02-Apr-2020 07:31 AM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL:  मस्जिद में 13 मौलाना लॉकडाउन के बीच रह रहे थे. लेकिन जैसे ही इसकी पुलिस को सूचना मिली वह छापेमारी करने पहुंच गई. पुलिस ने मस्जिद से 6 मौलानाओं को पकड़ लिया. सभी को मस्जिद में ही क्वॉरेंटाइन किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस ने पिपरा खुर्द में की है.


पुलिस के पहुंचने से पहले 7 फऱार

दिल्ली के रहने वाले मौलवी जमात में भाग लेने दिल्ली से चलकर 2 मार्च को  सुपौल आए थे. पीपरा खुर्द मदरसे में कुल 13 लोग कल देर रात तक मौजूद थे. जिसमें से दरभंगा और मधुबनी के रहने वाले 7 मौलाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए. दरअसल सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि सुपौल के एक मदरसे में कुछ मुस्लिम धर्म के प्रचारक लंबे समय से ठहरे हुए हैं जिसके बाद सदर पुलिस ने पीपरा खुर्द मदरसा पहुंचकर जब जांच की तो वहां दिल्ली के रहने वाले 6 मौलवी मौजूद थे.


लॉकडाउन में आकर फंस गए थे सभी

बताया जा रहा है कि सभी 2 मार्च कुल 13 लोगों की जमात के साथ सुपौल आई थी और जामा मस्जिद में कुछ दिन बिताने के बाद ये सभी  22 मार्च से पिपरा खुर्द मदरसे को अपना आशियाना बनाकर रहने लगे. लेकिन इस बीच लॉक डाउन हो जाने की वजह से ये लोग मदरसे में ही फंसे रहे. पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ कर स्थानीय  चौकीदार की निगरानी में इन्हें मदरसे में ही रख दिया है. इसके बाद इनकी जांच कराई जाएगी. यहां मौजूद लोगों में नई दिल्ली के मो हंस,मो अंसार,लियाकत अली,मो अनस और मो नसीम के नाम शामिल है वही एक मोतिहारी के रहने वाले भी है.