ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / स्ट्रोक पीड़ित मरीज का इलाज संभव, डॉ जेड आजाद ने कहा- पेशेंट को...

स्ट्रोक पीड़ित मरीज का इलाज संभव, डॉ जेड आजाद ने कहा- पेशेंट को मृत्यु और विकलांगता से बचाया जा सकता है

29-Oct-2021 06:33 PM

PATNA : इस वक्त स्ट्रोक दुनिया में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा और स्थायी विकलांगता का तीसरा सबसे बड़ा कारण बना हुआ है. हर चार में से एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कभी न कभी इसका प्रभाव झेलते हैं. मेडाज हॉस्पिटल के डायरेक्टर और चीफ कंसल्टेट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ जेड आजाद ने बताया कि न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी में घटना के बाद हर मिनट हजारों मस्तिष्क कोशिकाएं मरने लगती हैं. ऐसे में अगर मरीज को गोल्डन आवर्स (4-5 घंटे) के अंदर नजदीक स्ट्रोक सेंटर अस्पताल पहुंचा दिया जाये तो 80 फीसदी मामलों में प्रभावित मरीज की जान के साथ ही उनको स्थायी विकलांगता से भी बचाया जा सकता है.


इस मौके पर बिस्कोमान कोलोनी, गायघाट रोड स्थित अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्ट्रोक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें डॉ आजाद के साथ ही चीफ कंसल्टेंट न्यूरो सर्जन डॉ जफर कमाल अंजुम, अस्पताल के चीफ न्यूरो कंसल्टेंट (आइसीयू), डॉ अतिकूर रहमान और रिहेबिलिटेशन विभाग के कंसल्टेंट डॉ राजीव सहित कई विशेषज्ञों ने आम लोगों को स्ट्रोक की वजह, इसकी रोकथाम, लक्षण और तत्काल इलाज से संबंधित उपायों की जानकारी दी.


तत्काल पहुंचाएं अस्पताल तो जान बचाना संभव
लोगों को स्ट्रोक के सामान्य लक्षणों जैसे कि चेहरे का एक तरफ झुकना बांह की कमजोरी और सुन्नता और बिगड़ी हुई आवाज के बारे में बताया एवं समझाया गया. उन्होंने सलाह दी कि ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को तत्कांत सिटी स्कैन की सुविधा वाले किसी पास के अस्पताल में पहुंचाया जाये और किसी न्यूरोलॉजिस्ट की देखरेख भर्ती कराना चाहिए.  डॉ जेड आजाद ने कहा कि ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर और हाई कॉलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण और धूम्रपान से बचाव कर इसे रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि मेडाज अस्पताल में स्ट्रोक से संबंधित आकस्मिक घटना और इलाज को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. 


news image


वॉकथॉन का किया गया आयोजन
विश्व स्ट्रोक दिवस पर संस्थान के चिकित्सक और कर्मियों ने सुबह-सुबह वॉकथॉन का आयोजन भी किया. इस दौरान अस्पताल से लेकर बिस्कोमान गोलंबर गायघाट तक पदयात्रा कर आम लोगों को जागरूक करते हुए उनको इससे बचाव का संदेश दिया गया.