ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा

10-Sep-2024 04:52 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार STF और जिला पुलिस की टीम ने इलाके के दो कुख्यात अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मटिहानी थाना के चकबल्ली दियारा इलाके में कार्रवाई की गयी। 


बताया जाता है कि तीन अपराधी दियारा क्षेत्र में एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चकबल्ली दियारा क्षेत्र में सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में जिला पुलिस और एसटीएफ ने छापेमारी कर दो कुख्यात अपराधी को तीन देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। 


बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाश को गिरफ्तार किया है।  मटिहानी थाना अंतर्गत चकबल्ली दियारा स्थित बांसवाड़ी से छापेमारी कर दो बदमाश को पुलिस टीम ने तीन देसी कट्टा , एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा के साथ पकड़ा है। 


गश्ती के दौरान पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि चकबल्ली दियारा स्थित बांसवाड़ी में कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार एवं एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की और यह सफलता हासिल की।  


गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से तीन देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली दियारा के रहने वाले शिवनाथ तांती का बेटा राम रतन तांती और चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिंदटोली बिन टोली के रहने वाले दशरथ निषाद का बेटा कमल निषाद शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। दोनों की निशानदेही पर इस गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।