ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / SP लिपि सिंह की अपील- असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आएं लोग,...

SP लिपि सिंह की अपील- असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आएं लोग, प्रशासन को करें सहयोग

02-Apr-2020 05:32 PM

By saif ali

MUNGER : जिले के कासिम बाजार थाना इलाके में हुई घटना असामाजिक तत्वों द्वारा शरारतपूर्ण तरीके से अंजाम दी गई थी।इस बीच एसपी लिपि सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील है कि असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आएं और प्रशासन के साथ सहयोग करें। साथ ही उन्होनें असमाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि  पुलिस और प्रशासन के काम में बाधा बनने की कोशिश न करें ।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि कासिम बाजार इलाके में एक बच्ची की मौत के बाद कोविड-19 प्रावधानों के तहत परिवार के सदस्यों का आइसोलेशन बेहद जरूरी था। प्रशासन और पुलिस टीम मेडिकल टीम इसी कार्य में गई थी। असामाजिक तत्वों द्वारा स्थानीय लोगों को भड़का कर और प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगाकर पथराव कर दिया गया। पथराव में पुलिस की एक जीप क्षतिग्रस्त हुई है। घटना में शामिल दोषियों की पहचान की गई है तथा उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल चार असामाजिक तत्वों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जबकि 100 अज्ञात अभियुक्त बनाए गए हैं।


लिपि सिंह ने कहा कि स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आएं और प्रशासन के साथ सहयोग करें। कोविड-19 प्रावधानों के तहत यदि किसी व्यक्ति की स्वाभाविक मौत भी होती है तो निर्धारित गाइडलाइन के तहत ही आवश्यक कार्रवाई की जानी है। हजरतगंज गली संख्या 15 में एक व्यक्ति को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था। लिहाजा प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए मृतक बच्ची के परिवार को आइसोलेट करने गई थी। आम लोगों से अपील है कि किसी के बहकावे में नहीं आएं और अफवाह के शिकार न बनें।


एसपी ने कहा कि  मुंगेर पुलिस हर उपद्रवी और असामाजिक तत्व की गतिविधि पर निगरानी कर रही है तथा इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। हर क्वॉरेंटाइन सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था है। क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। आम लोगों से अपील है कि बेबुनियाद बातें अफवाहों के शिकार न बनें और प्रशासन के साथ सहयोग कर सजग और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।