लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
01-Jul-2023 02:46 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में अचानक सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बालू लोडिंग के दौरान 28 ट्रक सोन नदी में फंस गये। जिसमें दो ट्रक लापता हो गया है। कई घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक ट्रक को निकाला नहीं जा सका है। जिसे लेकर ट्रक मालिकों और ड्राइवरों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सोन नदी में ट्रकों के फंसने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी पहुंची थी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। वहीं सोन नदी में पानी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते नदी के जलस्तर से ट्रक मालिक और ड्राइवर काफी परेशान हैं।
ट्रक मालिकों का कहना है कि वे लोग बीते गुरुवार की रात से ही सोन नदी में अपने ट्रकों की रखवाली कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा है। लोग तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से काफी चिंतित है उनका कहना है कि यदि समय रहते उन्हें नहीं निकाला गया तो ट्रक जल समाधि ले लेगी।
वही डेहरी अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी ने बताया कि कल से ट्रकों को निकालने की कवायद जारी है। सोन नदी में बालू की बोरिया भरकर 30 मीटर रास्ते का निर्माण कराया गया है। हालांकि पानी का जलस्तर बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन शनिवार की शाम तक सभी ट्रकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।